Home Atulya Sach News रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को  धरना 15वें दिन भी...

रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को  धरना 15वें दिन भी रहा जारी


लालढांग
रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आज 15वें दिन भी जारी रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल न होने से बरसात के दिनों में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। शनिवार को लगातार पड़ रही बारिश के बीच भी ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुंचकर 15वें दिनधरने पर बैठे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द झूला पुल स्वीकृत करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि यह उनकी वर्षों पुरानी मांग है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रावाई नहीं हुई है। धरना स्थल पर मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह रावत, सोहनलाल ग्वाड़ी, संदीप सैनी, विशाला देवी, शिव सिंह रावत, सूरज डबराल मदन सिंह ,विनोद जोशी ,बृजमोहन पोखरियाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे

0
47
``

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!