Home Atulya Sach News गुर्जर बस्ती में जियो टावर बना शोपीस, नेटवर्क गायब होने से ग्रामीण...

गुर्जर बस्ती में जियो टावर बना शोपीस, नेटवर्क गायब होने से ग्रामीण परेशान। 

0
160
``

 गुर्जर बस्ती में जियो टावर बना शोपीस, नेटवर्क गायब होने से ग्रामीण परेशान।

 

लालढांग। लालढांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती में जियो कंपनी का टावर शोपीस बना हुआ है। टावर लगे होने के बावजूद पिछले कई महीनों से नेटवर्क न आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा कुछ वर्ष पूर्व बस्ती में जियो का टावर लगाया गया था। करीब एक साल तक नेटवर्क की सेवा ठीक रही, लेकिन पिछले कुछ महीनों से नेटवर्क पूरी तरह गायब है। आलम यह है कि टावर से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर रहने के बावजूद लोगों के मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है।

 

नेटवर्क न आने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ऑनलाइन क्लास, जरूरी फोन कॉल और इंटरनेट से जुड़े काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्रामीणों को फोन करने के लिए गांव से दूर जाकर नेटवर्क तलाशना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी रोशन दीन, सलीम, मुख्तार चोपड़ा, मुमताज, अब्बी आदि का कहना है कि कई बार जियो कंपनी के अधिकारियों और कस्टमर केयर को शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही नेटवर्क सेवा बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!