0
32

संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”



*लमगड़ा, अल्मोड़ा।* विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 14 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा, अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुनीता बिष्ट ने कहा कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाकर हम अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को याद करते हैं और इसका सम्मान करते हैं। हिंदी हिंदुस्तान को एक सूत्र में बांधती है।

हिंदी विभाग द्वारा आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*भाषण प्रतियोगिता परिणाम:*
*प्रथम स्थान -* काजल तोलिया (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
*द्वितीय स्थान -* हिमानी पाण्डेय (बी.ए. प्रथम सेम)
*तृतीय स्थान -* दिया चौहान (बी.ए. प्रथम सेम)

*पोस्टर प्रतियोगिता परिणाम:*
*प्रथम स्थान -* दीपाली आर्या (बी.ए. प्रथम सेम)
*द्वितीय स्थान -* भावना शर्मा (बी.ए. प्रथम सेम)
*तृतीय स्थान -* काजल तोलिया (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)

इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो. रोहित कांडपाल ने कहा कि हिंदी हमारे दिलों की भाषा है, आज हिंदी हर जगह संवाद का सबसे बड़ा पुल बनकर सामने आ रही है। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. नरेश गंगवार ने ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ कविता का पाठ कर सभी को प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान के प्रो. सचिन रस्तोगी ने हिंदी को देश की शान बताया। पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया और तकनीक के इस युग में भी हिंदी की नींव नहीं हिली, बल्कि हिंदी पहले से और अधिक निखर कर सामने आई है।

छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एच.एस. नयाल ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है जो सबको भावनात्मक रूप से एक डोर में बांधती है। हिंदी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के  धर्मेंद्र नेगी, सुशील कुमार,  अर्जुन बगड़वाल,  ललित परिहार,  हेम कुमार, विक्रम सिंह सहित छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट, शांति बिष्ट, किरण, विनीता बोरा, प्रियंका, उर्मिला, नेहा नेगी, गीतिका बिष्ट, रजनी, तनु, प्रिया गौरव, नीरज, योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता, रोशनी, कविता, अभिषेक, दीक्षा, सुषमा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!