राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सखा क्रिएशन्स ने शिक्षा मित्र सुश्री पूजा को किया सम्मानित।
*नजीबाबाद, बिजनौर। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (05 सितम्बर 2026) के अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन *सखा क्रिएशन्स* द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में *प्राथमिक विद्यालय कामगारपुर, वि० क्षे० – नजीबाबाद, जनपद – बिजनौर* की शिक्षा मित्र *सुश्री पूजा* को *’जीवन्त शिक्षकों की खोज’* के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संगठन द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके अतुलनीय योगदान तथा शिक्षा के प्रति आपकी लगन, जागरूकता व शिक्षण के क्षेत्र में नवाचारों के द्वारा अपने विद्यार्थियों में जीवन के प्रति उच्चतम मूल्यों का विकास करते हुए उन्हें देश का उत्कृष्ट नागरिक बनाने में आपके योगदान के प्रति हार्दिक सम्मान व्यक्त करते हुए यह प्रशस्ति पत्र समर्पित किया जाता है।
संगठन के अध्यक्ष *अंजू पंकज* ने सुश्री पूजा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस सम्मान से क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सखा क्रिएशन्स ने शिक्षा मित्र सुश्री पूजा को किया सम्मानित।
Must Read





