संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी कलश में पहुंची कांगड़ी।
*लालढांग।* संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी मंगलवार को पवित्र कलश के माध्यम से कांगड़ी स्थित संत रविदास जी महाराज के मंदिर पहुंची।
स्वामी श्रद्धानंद द्वार से मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मंदिर में कलश की स्थापना स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराई गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक निपेंद्र चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी उनके मंदिरों में स्थापित कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य संत रविदास जी महाराज के उपदेशों, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि यह कलश यात्रा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के *‘समरसता संकल्प अभियान’* के तहत निकाली गई है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, सीमा चौहान, विनोद पोखरियाल, दीपक जखमोला, कैलाश रावत, प्रमोद पाल, सुनील पाल, फकीरचंद, सहदेव चौधरी, अनीता तड़ियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Must Read




