लालढांग के प्रसिद्ध प्राचीन मां काली मंदिर में क्षेत्र के पत्रकारों ने माथा टेककर अमन-चैन की प्रार्थना की

Must Read

लालढांग के प्रसिद्ध प्राचीन मां काली मंदिर में क्षेत्र के पत्रकारों ने माथा टेककर अमन-चैन की प्रार्थना की

 

*लालढांग,

लालढांग क्षेत्र की आस्था के केंद्र और प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर में शनिवार को क्षेत्रीय पत्रकारों ने एकत्र होकर माथा टेका और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अमन-चैन के लिए प्रार्थना की।

शनिवार दोपहर मंदिर प्रांगण में पत्रकारों ने सामूहिक रूप से मां काली की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारा बना रहे, किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो और सभी लोग सुखी और सुरक्षित रहें, इसके लिए विशेष प्रार्थना की। पत्रकारों ने कहा कि मां काली इस क्षेत्र की रक्षक हैं और हर संकट में क्षेत्रवासियों की रक्षा करती हैं।

पत्रकारों ने हाल में  रवासन नदी में डूबकर जान गंवाने वाले 9वीं कक्षा के छात्र आर्यन भट्ट की आत्मा की शांति के लिए भी दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की और उसके शोक संतप्त परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति देने की कामना की।

 

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और समाज में शांति और सकारात्मकता बनी रहे, यह संदेश देना भी पत्रकारों का दायित्व है। इसीलिए आज सभी ने एकजुट होकर मंदिर में प्रार्थना की है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हरपाल सिंह, राहुल शर्मा, लक्ष्मण सिंह कश्यप, धन सिंह बिष्ट और संजय अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

शिक्षकों के सम्मान में उमड़ा कृतज्ञता का भाव, पूर्व मंत्री ने किया शिक्षकों का अभिनंदन

शिक्षकों के सम्मान में उमड़ा कृतज्ञता का भाव, पूर्व मंत्री ने किया शिक्षकों का अभिनंदन     *कोटद्वार।* शिक्षक दिवस के अवसर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!