कोटद्वार में मनाया गया राइफलमैन जसवंत सिंह रावत का जन्मदिवस, नेगी ने दी श्रद्धांजलि*
*कोटद्वार।* महावीर चक्र विजेता अमर शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जी का जन्मदिवस बु़धवार को कोटद्वार में श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नेगी जी ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत का साहस और बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश को ऐसे अनेक सपूत दिए हैं जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 1941 को जन्मे जसवंत सिंह रावत ठीक इसी तारीख 19 अगस्त 1960 को 4 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।
1962 के भारत-चीन युद्ध में नूरानांग के मोर्चे पर उन्होंने साथियों गोपाल सिंह गुसाईं और त्रिलोक सिंह नेगी के साथ अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मन के हमले को नाकाम किया और 17 नवंबर 1962 को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस मौके पर बृजपाल सिंह नेगी, शंकेश्वर सेमवाल, धीरेंद्र बिष्ट, दान सिंह रावत सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Must Read





