Home Atulya Sach News कांवड़ियों का नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर आवागमन लगातार जारी। 

कांवड़ियों का नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर आवागमन लगातार जारी। 

0
67
``

कांवड़ियों का नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर आवागमन लगातार जारी।

लालढांग/हरिद्वार

श्रावण माह के चलते नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है। श्रावण माह के प्रथम दिन से शुरू होकर यह कांवड़ यात्रा सावन के अंतिम सोमवार तक चलती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरते हैं और पैदल अपने गंतव्य को प्रस्थान करते हैं।

हाईवे पर सबसे ज्यादा आवागमन उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर ,गोरखपुर, आदि जिलों के कांवड़ियों का रहता है। कांवड़िए बड़े-बड़े जत्थों में भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मार्ग में जगह-जगह जलपान और विश्राम की व्यवस्था ट्रैक्टर ट्रक आदि वाहनों पर लादकर साथ लेकर चल रहे हैं।मंगलवार को हरिद्वार से गंगाजल भरकर निकले 35 कांवड़ियों का एक जत्था उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के मिलक स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेगा। इस ग्रुप में शिवम, अरविंद, पवन, धर्मेंद्र, रूपचंद, आशीष, अनमोल सहित दो महिला कांवड़िए भी शामिल हैं। ग्रुप के कांवड़ियों ने बताया कि वे सभी झूला कांवड़ लेकर चल रहे हैं। पिछले लगभग 10 वर्षों से यह ग्रुप एक साथ सावन माह में झूला कांवड़ लेकर यात्रा करता है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से ये सभी फाल्गुन माह में शिवरात्रि के अवसर पर डाक कांवड़ के रूप में भी गंगाजल ले जाते हैं।कांवड़ियों ने बताया कि वे हरिद्वार से गंगाजल लाकर मिलक के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद देश-दुनिया में शांति और अपने घर-परिवार की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि एकता और अनुशासन का भी प्रतीक है।सावन माह में इस मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!