Home खेल समाचार श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीमों ने किया कमाल, नॉर्थ जोन हॉकी...

श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीमों ने किया कमाल, नॉर्थ जोन हॉकी में बॉयज-गर्ल्स दोनों चैंपियन*

0
59
``

श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीमों ने किया कमाल, नॉर्थ जोन हॉकी में बॉयज-गर्ल्स दोनों चैंपियन*

*हरिद्वार।* सीबीएसई द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स एंड बॉयज अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट में श्रीराम विद्या मंदिर, श्यामपुर हरिद्वार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता 8 से 14 जुलाई 2026 तक स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, रामपुर, यूपी में आयोजित की गई थी।

गर्ल्स वर्ग में श्रीराम विद्या मंदिर ने पूल-ए के सभी मैच जीते और टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने डीपीएस बरेली को 6-0 से हराया। फाइनल में प्लेटिनम वैली स्कूल, गाजियाबाद को 4-0 से पराजित कर टीम ने विजेता ट्रॉफी जीती।

 

बॉयज वर्ग में लीग के सभी मैच जीतकर श्रीराम विद्या मंदिर की टीम चैंपियन बनी। टीम के अनुशासित खेल की दर्शकों ने भी सराहना की।

गर्ल्स टीम: फारवर्ड में नंदिनी, साक्षी, शिवानी शरण, जहानवी शरण, मिडफील्ड में कप्तान वांसी, आश्मी, याचिका, डिफेंस में संध्या, निहारिका, काजल और गोलकीपर तनिष्का ने अहम भूमिका निभाई।

बॉयज टीम: फारवर्ड में अमन शरण, शौर्य, हर्ष, वंश राणा, मिडफील्ड में कप्तान आयुष कलूड़ा, लक्ष्य सिंह नेगी, दीपक शरण, डिफेंस में दीपक सिंह रावत, ऋषभ, विराज चौधरी और गोलकीपर शिवम ने शानदार खेल दिखाया।

 

शिवानी शरण को गर्ल्स वर्ग और आयुष कलूड़ा को बॉयज वर्ग का ‘बेस्ट स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

 

स्कूल के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि गर्ल्स की नेशनल प्रतियोगिता अक्टूबर में पंजाब में और बॉयज की नेशनल हरियाणा में होगी। इसमें देशभर के विभिन्न जोन से क्वालीफाई टीमें भाग लेंगी।

इस उपलब्धि पर स्कूल मैनेजर राजीव भल्ला और प्रधानाचार्या बबीता ए. श्रीनिवास ने खिलाड़ियों को बधाई दी और नेशनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!