Home हरिद्वार न्यूज लाहडपुर जाने वाली सड़क बदहाल, बारिश से भरे गड्ढों में फंस रहे...

लाहडपुर जाने वाली सड़क बदहाल, बारिश से भरे गड्ढों में फंस रहे ग्रामीण*

0
177
``

लाहडपुर जाने वाली सड़क बदहाल, बारिश से भरे गड्ढों में फंस रहे ग्रामीण*

*लालढांग।*

लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र की सड़कों का हाल और खराब हो गया है। लालढांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाहडपुर को जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह टूट-फूट चुकी है। सोमवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा होने से स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। साइकिल, बाइक और पैदल स्कूल जाने वाले कई बच्चे कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

 

ग्रामीण प्रीतम सैनी, रवींद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, जयपाल सिंह आदि का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। बारिश होते ही यह मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार पत्र दिए गए और आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि  इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनता को राहत मिल सके।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!