स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद कर किया पौधारोपण

Must Read

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद कर किया पौधारोपण

स्वतंत्रता दिवस और हरेला पर्व पर शहीदों को याद कर किया वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सराहीं

रायवाला/देहरादून

पौराणिक देवभूमि सोसाइटी एवं वन विभाग के कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस एवं उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज प्रतीत नगर रायवाला में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने सराहा।

कालेज परिसर में सोसाइटी के सदस्यों, वन कर्मियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इनमें आंवला, जरुल, अर्जुन, जामुन, हरड़, बहेड़ा, पिलखन, आम, अमरूद, बेल आदि फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल थे। पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के अध्यक्ष सुमन धस्माना ने कहा पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विजयमल यादव, वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी, वन दरोगा आशीष कुमार, प्रवक्ता महावीर सिंह सेमवाल,फतेह सिंह राणा सोसाइटी संस्थापक सुमन धस्माना, शांति बिष्ट, धूम सिंह खंडेलवाल, राजेंद्र कुमार, विकास पांडे, अशोक बौडाई, सीता पयाल, उषा डबराल, सीरा देवी, सुनीता डबराल, विमला रावत, माया देवी, सरोजनी डोभाल, शक्कू भद्री, अशोक सजवाण, राकेश बिष्ट, मनीषा खेमान, संजय तोपवाल, रश्मि, मंजू उनियाल, प्रशांत रावत, प्रशांत नेगी, कुसुम, जय प्रकाश, चंद्रमोहन ममगाई, दिवाकर खंड, खंडूडी, शिव प्रसाद सिमल्टी, निशा, भावना, प्रेम भारद्वाज, राकेश कुमार, राकेश बिष्ट, मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में अध्यापक, वनकर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया ‘स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार’ अभियान

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया 'स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार' अभियान *हरिद्वार।* विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले के संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!