पुलिस-सेना ने नमामि गंगे घाट से हटाया 6 टन कचरा*
सिख रेजिमेंट और हरिद्वार पुलिस का संयुक्त अभियान, ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रगान
*हरिद्वार।* कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद आस्था के केंद्र नमामि गंगे घाट पर देशभक्ति और स्वच्छता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
हरिद्वार पुलिस और भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट आर्टिलरी, रायवाला ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर घाट से लगभग *6 टन कचरा* हटाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिख रेजिमेंट आर्टिलरी के कमांडेंट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद पूरे घाट परिसर में राष्ट्रगान गूंजा। जवानों और पुलिसकर्मियों के जोश ने माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
ध्वजारोहण के बाद नमामि गंगे अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक, सूखा और गीला कचरा एकत्र कर उसे निस्तारण के लिए भेजा गया।
इस अभियान में पुलिस जवानों, सेना के सैनिकों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
सिख रेजिमेंट आर्टिलरी के कमांडेंट ने कहा कि “नदियों और सार्वजनिक धरोहरों को स्वच्छ रखना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। पुलिस और सेना का यह संयुक्त प्रयास समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।”
हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेना और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य लगातार किए जाएंगे।
*”स्वच्छ गंगा — निर्मल गंगा, स्वच्छ भारत — सशक्त भारत”* के नारे के साथ संपन्न हुए इस अभियान ने राष्ट्र एकता और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।
Must Read








