`
`
शिव मंदिर में 24 घंटे अखंड श्री रामायण जी पाठ का शुभारंभ, कल विशाल भंडारा*
राकेश नारंगलालढांग के शिव मंदिर में आज *अखंड श्री रामायण जी पाठ* का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया।
पाठ लगातार *24 घंटे* तक चलेगा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पाठ में भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद लिया।मंदिर को गुब्बारों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। पुजारी व श्रद्धालुओं ने मिलकर पूजा-अर्चना की।*कल शुक्रवार* को पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत *मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे* का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें।
Post Views: 21

शिव मंदिर में 24 घंटे अखंड श्री रामायण जी पाठ का शुभारंभ, कल विशाल भंडारा*