Home हरिद्वार न्यूज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिस्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग में निकली भव्य...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिस्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* 

0
149
``

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिस्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*

*लालढांग,

हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज *भारतीय जनता पार्टी* द्वारा *लालढांग* में विशाल *तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया।

यात्रा का नेतृत्व *भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद जी* ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

 

इस अवसर पर *स्वामी यतिस्वरानंद जी* ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर हम आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाएंगे।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से *भाजपा लालढांग मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान, मंडल उपाध्यक्ष पंकज चमोली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता तड़ियाल, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, शशि झंडवाल, विधानसभा सो मी सह-संयोजक भगवान सिंह रावत, प्रशांत सैनी, संजय सैनी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश, सुरजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह पंवार* इन्द्रजीत सिंह, दीपक ज़ख्मोला सीमा देवी यादराम सिंह सैनी कैलाश रावत टेेकचंद सैैनी, सुरेशशाह सहित भाजपा कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!