`
`
लाहडपुर गांव को हाईवे सेजोड़ने वाली रोड वर्षों से बदहाल, लोग आवागमन को तरस रहे
लालढांग/हरिद्वार
हाईवे से लाहडपुर गांव को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता है। गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा देखकर लगता है जैसे आज भी यहां रह रहे लोग आने-जाने की मूलभूत सुविधा के लिए आजादी को तरस रहे हैं। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। मरीज, स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभाग से शिकायत की, लेकिन आज तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।


लाहडपुर गांव को हाईवे सेजोड़ने वाली रोड वर्षों से बदहाल, लोग आवागमन को तरस रहे