चिड़ियापुर में LIU ने चलाया सत्यापन अभियान, ढाबों के कर्मचारियों के दस्तावेज चेक किये।
चिड़ियापुर /हरिद्वार।*
श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में *चिड़ियापुर क्षेत्र* में LIU टीम द्वारा ढाबों पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने चिड़ियापुर में स्थित विभिन्न *ढाबों और होटलों में कार्यरत कर्मचारियों* के दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस दौरान कर्मचारियों के *पहचान पत्र, की जांच की गई।
अधिकारियों ने ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को काम पर न रखा जाए। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
चिड़ियापुर में LIU ने चलाया सत्यापन अभियान, ढाबों के कर्मचारियों के चेक किये दस्तावेज ।
Must Read





