Home हरिद्वार न्यूज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता में हुआ लाभार्थी सम्मेलन 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता में हुआ लाभार्थी सम्मेलन 

0
121
``

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता में हुआ लाभार्थी सम्मेलन

लालढांग

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हरिद्वार के ग्राम गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता में लाभार्थी सम्मेलनका आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ और मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह छाबड़ा रहे। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन और कौशल विकास जैसी योजनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय का जीवन स्तर बदला है। आज बिना बिचौलियों के लाभ सीधे पात्रों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के बाद आज अल्पसंख्यक समुदाय शिक्षा, रोजगार और सरकारी नौकरियों में प्रगति कर रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से भाजपा से जुड़कर देश के विकास में सहयोग की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष *गुरप्रीत सिंह छाबड़ा* ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर काम कर रही है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष *ईं० एजाज हसन* ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात किया। भाजपा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईं० एजाज हसन ने संचालन प्रदेश मीडिया सह संयोजक मौ० सफी लोधा ने किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रोशनदीन , जिला प्रभारी अफजाल अली , मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुमताज लोधा ,कार्यकारी सदस्य बाबू खटानानूर आलम कसाना, नूर आलम चेची, नजर हसन अंसारी, मोहसिन मंसूरी, गुलाम मुस्तफा, शमशेर चेची, मुमताज बानिया, नूर भड़ाना, हाजी गनी ढींढा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!