Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस की चेकिंग में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा...

श्यामपुर पुलिस की चेकिंग में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम

0
70
``

श्यामपुर पुलिस की चेकिंग में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम

*श्यामपुर, हरिद्वार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना श्यामपुर पुलिस* ने कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत बड़ी कार्रवाई की है।

 

30 जुलाई को अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़ का0 संदीप रावत का0 गम्भीर सिंह* की टीम द्वारा पुरानी हरिद्वारी रोड, बाहरपीली गाँव* के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष* के रूप में हुई।

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर* तथा घटना में प्रयुक्त *बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल* बरामद की गई।

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी *नितेश शर्मा* ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 87/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद अभियुक्त को *माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत* किया जा रहा है।

 

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्यामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!