Home हरिद्वार न्यूज ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ...

ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ धर दबोचा। 

0
204
``

SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

 

ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ धर दबोचा।

 

*आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे (टैट्रा पैक) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद*

 

जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

 

उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 

टीमों को आवश्यक दिशा निर्देशित दिए गए उक्त के क्रम में दिनांक 10/05/2025 को दौराने चैंकिंग आरोपी दिनेश पुत्र चौखे सिंह निवासी लाल मंदिर जग्गू घाट कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ जग्गू घाट लाल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके खिलाफ ज्वालापुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  पुलिस टीम में

1-कां0अर्जुन चौहान 2-कां0सुनील शर्मा शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!