Home हरिद्वार न्यूज शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय में दिवाकर भट्ट के चित्र का अनावरण एवं...

शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय में दिवाकर भट्ट के चित्र का अनावरण एवं स्थापना समारोह’

0
58
``

‘शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय में दिवाकर भट्ट के चित्र का अनावरण एवं स्थापना समारोह’

 

हरिद्वार/ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट द्वारा स्थापित शिक्षा के प्रमुख केंद्र ‘ शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कालेज’ में  सोमवार को उनके चित्र का विधिवत अनावरण एवं स्थापना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और संस्था के पदाधिकारियों ने अपने संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. सतीश जोशी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए पूजन कार्य के साथ हुआ। इस दौरान दिवाकर भट्ट जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा समाज व राज्य निर्माण के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति बेहद संवेदनशील थे। तरूण हिमालय संस्था की स्थापना करके उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का जो संकल्प लिया था, वह आज हजारों युवाओं के भविष्य के रूप में फलीभूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्र निर्माण की पाठशाला बना रहेगा।

 

इस अवसर पर तरूण हिमालय संस्था के अध्यक्ष श्री गंगादत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष श्री हर्षमोहन रावत ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी का व्यक्तित्व संघर्ष और सेवा का पर्याय था। विद्यालय में उनके चित्र की स्थापना आगामी पीढ़ियों को निरंतर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट, आशीष गोदियाल, कमल राणा, सुश्री मीना रावत, भानु प्रकाश गैरोला एवं अभितांशु नौटियाल सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!