Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने पांच हुडदंगियो को पकड़ा हुडदंग मचा कर कर रहे...

श्यामपुर पुलिस ने पांच हुडदंगियो को पकड़ा हुडदंग मचा कर कर रहे थे झगड़ा 

0
98
``

श्यामपुर पुलिस ने पांच हुडदंगियो को पकड़ा हुडदंग मचा कर कर रहे थे झगड़ा।

श्याम पुर/हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया।

 

शनिवार को थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल एवं कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

 

सूचना पर थाना श्यामपुर पुलिस के अ0उ0नि0 रविंद्र गोड़ हे0कां0 विकास भट्ट हे0कां0 बृजमोहन सिंह हे0कां0 कुलदीप सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हुड़दंग कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत , सन्नी पुत्र प्रमोद , परवेज पुत्र विद्या रत्न , योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा बताया पांचो आरोपी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।

 

कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर “मकड़ा” चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। पुलिस द्वारा पूरे गैंग को एक साथ हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।।थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले ऐसे गैंगों के सदस्यों का थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैआरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!