नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (NUJ) उत्तराखंड की बैठक का आयोजन किया गया।
हरिद्वार
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (NUJ) उत्तराखंड की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उत्पीड़न के मामलों और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष मंथन किया गया । प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर निर्णय लिए
हरिद्वार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संगठन ने हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया ।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में यूनियन की इकाइयों को और अधिक सक्रिय करने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विचार किया गया पत्रकार हितों के लिए भविष्य में चलाए जाने वाले अभियानों सहित हरिद्वार जिले की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। जिससेे शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सके।बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पाल निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुदेश आर्य धन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
Must Read

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (NUJ) उत्तराखंड की बैठक का आयोजन किया गया।



