महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Must Read

महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लालढांग

 

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, में गुरूवार को४ आई क्यू ए सी के तत्वावधान में राजनीति विज्ञान विभाग परिषद के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारतीय राजनीति से संबंधित संविधान, विभिन्न विचारकों, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति आदि के संबंध में प्रश्न पूछे गए।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ० कुलदीप चौधरी के दिशा निर्देशन में हुआ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर की कु० शीतल, द्वितीय स्थान पर चतुर्थ सेम० की शबनूर और विधिता एवं तृतीय स्थान पर चतुर्थ सेमेस्टर की सोनम रही।

प्रतियोगिता सम्पन्न होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं कहा कि इसी तरह भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहें। कार्य क्रम में महाविद्यालय के प्रो० सतेंद्र कुमार, डॉ० सुनील कुमार, डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ देशराज सिंह, डॉ सुनीता बिष्ट सहित शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में छात्र छात्राओं में हिमानी, अपेक्षा,चित्रासैनी,तनुविनीता,शीतल,सोनम,सोनिया, विधिता, आदि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्री राम विद्या मंदिरश्यामपुर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर  

  श्री राम विद्या मंदिर  श्याम पुर कक्षा 12 में लड़कियों का रहा दबदबा। श्याम पुर /हरिद्वार सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!