राष्ट्रीय पत्रिका ‘देश जनहित’ का उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बार्डर चिड़ियापुर में किया प्रचार-प्रसार।
चिड़ियापुर/हरिद्वार
राष्ट्रीय पत्रिका ‘देश जनहित’ के स्थानीय पत्रकार लक्ष्मणकश्यप द्वारा बुधवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर क्षेत्र चिड़ियापुर में जन-जागरूकता अभियान और प्रचार-प्रसार किया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों से रूबरू कराना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और जनहितैषी पत्रकारिता को बढ़ावा देना था।
पत्रकार ने चिड़ियापुर बॉर्डर पर आम लोगों, व्यापारियों और राहगीरों के बीच ‘देश जनहित’ पत्रिका की प्रतियों का वितरण किया। सजगता बढ़ाने के लिए संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं को उजागर करने और उनके समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु पत्रिका के माध्यम से प्रचार किया
उत्तराखंड के बॉर्डर से राज्य की सीमा में प्रवेश होता है, इसलिए यहाँ जागरूकता अभियान विशेष महत्व रखता है।’देश जनहित’ के इस स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा की गई यह पहल सीमावर्ती सूचनाओं के आदान-प्रदान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा क्षेत्रीय लोगों ने विश्वास जताकर समस्त संपादक मंडल सहित राष्ट्रीय पत्रिका देश जनहित पत्रिका के समस्त परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मण कश्यप धन सिंह बिष्ट राहुल शर्मा चंद्रभान सिंह अकबर गुर्जर विक्रम सिंह कन्हैया कुमार जय सिंह चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पत्रिका ‘देश जनहित’ का उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बार्डर चिड़ियापुर में किया प्रचार-प्रसार
Must Read




