महाविद्यालय में विश्व रेड क्रास दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Must Read

महाविद्यालय में विश्व रेड क्रास दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 एम अकरम फारुकी लालढांग।

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, में विश्व रेड क्रॉस दिवस एवम् विश्व थैलीसीमिया दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ० कुलदीप चौधरी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

 

 

रेड क्रॉस समिति के संयोजक डॉक्टर देशराज सिंह ने कहा कि आज के समय में जो विश्व की परिस्थितियां चल रही है उसमें यह संस्था अपना बहुमूल्य योगदान समाज सेवा में दे रही है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, भाषा तथा क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक दूसरे की सहायता के लिए हमें आगे आना चाहिए तथा विश्व में शांति स्थापित करनी चाहिए। डॉ कुलदीप चौधरी ने रेड क्रॉस के संबंध में व्याख्यान देते हुए थैलीसीमिया नामक घातक बीमारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व शांति सहयोग और मानवीय एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है।

कार्य क्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ० सुनीता बिष्ट, श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, कुलदीप,सूरज के साथ ही छात्र छात्राओं में रिया,अनुराधा, कशिश, चित्रा सैनी, आँचल,चंचल,कंचन,तनु अपेक्षा, संजना, शोभांगिनी, शीतल आदि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गैन्डीखाता में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित। 

गैन्डीखाता में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित। लालढांग गैन्डीखाता में SBI फाउंडेशन के सहयोग से साई आशीष हेल्थकेयर मैनेजमेंट द्वारा क्रियान्वित...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!