श्याम पुर पुलिस का आभार जताया पुलिस ने चार माह से लापता भाई को भाई से मिलाया।
श्याम पुर/हरिद्वार
कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम केव0उ0नि0 मनोज रावत अ0उ0नि0 दरम्यान सिंह हे0का0 बृजमोहन सिंहका0 अजय चौहान हो0गा0 अंकित रावत शुक्र वार को गश्त करते हुए बाहरपीली के पास एक बालक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला, जो बोलने में असमर्थ एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को रेस्क्यू कर विश्वास में लिया एवं थाना लाया गया।
परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया, जिला एवं प्रदेश स्तर पर खोये बालक/बालिकाओं के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई। थाना श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मात्र 03 घंटे के भीतर उसके भाई की पहचान राज नारायण यादव पुत्र स्व. रामविलास यादव निवासी बिहरानी पोस्ट मच्छी थाना बहेड़ी जिला दरभंगा, बिहार के रूप में की गई।पूछताछ में बालक की पहचान नितीश कुमार पुत्र साधु यादव निवासी ग्राम बिहरानी पोस्ट मच्छी थाना बहेड़ी जिला दरभंगा बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई, जो पिछले 04 माह से लापता था। भाई को सकुशल देखकर राज नारायण यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा नितीश कुमार को उसके भाई के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार जताया है।
Must Read

श्याम पुर पुलिस का आभार जताया पुलिस ने चार माह से लापता भाई को भाई से मिलाया।


