Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस का परिजनों ने आभार जताया लापता बुजुर्ग महिला को...

श्यामपुर पुलिस का परिजनों ने आभार जताया लापता बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया। 

0
177
``

श्यामपुर पुलिस का परिजनों ने आभार जताया

लापता बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया।

 

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को चीला मार्ग पर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

 

 

 

श्याम पुर/हरिद्वार

 

कोतवाली श्यामपुर पुलिस को कंट्रोल रूम से 27 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती विमला देवी पत्नी श्री जयकृत सिंह रावत, निवासी ग्राम सगला कोठी, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सीतापुर ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र करीब 70 वर्ष, प्रातः लगभग 10:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं, जिनकी अंतिम लोकेशन चंडीघाट क्षेत्र में देखी गई। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु चेतक चंडीघाट को अवगत कराया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित सर्च अभियान चलाया गया।

श्यामपुर पुलिस द्वारा उक्त महिला को चीला जाने वाले मार्ग से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत परिजनों को सूचित कर चौकी पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात महिला को उनके सुपुत्र कुलदीप सिंह रावत पुत्र जयकृत सिंह रावत, निवासी सीतापुर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार के सुपुर्द किया गया।

 

अपने परिवार की बुजुर्ग महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार जताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!