Home हरिद्वार न्यूज हाथियों ने लालढांग के स्कूल व बाग में बनी झोपड़ी में मचाया...

हाथियों ने लालढांग के स्कूल व बाग में बनी झोपड़ी में मचाया कहर। 

0
294
``

हाथियों ने लालढांग के स्कूल  में मचाया कहर का वीडियो

 

लालढांग मंडल उपाध्यक्ष पंकज चमोली ने बाग बनी झोपड़ी व स्कूल में हाथी से हुए नुकसान देखकर क्षेत्रीय वन कर्मियों से की वार्ता।

लालढांग/हरिद्वार

 

लालढांग जनता जूनियर हाई स्कूल में हाथियों ने दरवाजे तोड़ कर स्कूल में रखा सामान तहस नहस कर डाला। इकठ्ठा होकर ग्रामीणों ने पहुंच कर हाथियों को भगाया। शुक्रवार की रात को नो बजे हाथियों का झुंड लालढांग रेंज के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के लालढांग जनता जूनियर हाई स्कूल में पहुंच गया।हाथियों ने दरवाजे तोड़कर कमरों में रखा समान भी तोड़ दिया।स्कूल में हो रही तोड़ फोड की आवाज सुनकर ग्रामीण स्कूल की तरफ दौड़े हाथियों को भगाया। ग्रामीणों ने लालढांग रेंज के वनकर्मियों को हाथी के स्कूल में आने की सूचना दी गई। प्रधानाध्यापक यतेन्द्र गौड ने बताया हाथी पीछे से दरवाजे को तोड़ते हुए गैलरी से आगे बरामदे आकर एक कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।वन दरोगा गजपाल भंडारी को मामले की जानकारी दी।

वहीं दूसरी ओरबारह बजे के लगभग हाथियों का झुंड वीर सिंह तड़ियाल के घर  का गेट तोड़ते हुए आंगन से होकर उनके बाग की रखवाली कर रहे है सद्दाम की झोपड़ी में घुस गया पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा सद्दाम ने झोपडी से भाग कर पास ही मकान की छत जाकर जान बचाई।झोपडी में रखा गेहूं आटा चावल हाथी  खा गया। झोपड़ी में रखा समान भी तोड़ डाला। वहीं भाजपा लालढांग मंडल उपाध्यक्ष पंकज चमोली को घटना के विषय में पता चला तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर बाग मालिक व बाग में बनी झोपड़ी   में रह रहे परिवार से मिलकर उनकी कुशलता जानकर हाथी द्वारा किए नुकसान को देखा तथा लाल ढांग के जनता जूनियर हाई स्कूल में पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा वन विभाग के क्षेत्रीय वन कर्मियों को घटना के संबंध में अवगत कराया तथा आबादीक्षेत्र में हाथियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर उन्होंने हाथियों द्वारा किये नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाले के विषय में वार्ता की।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!