महाविद्यालय में कार्यशाला के तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की दी जानकारी

Must Read

महाविद्यालय में कार्यशाला के तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की दी  जानकारी।

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में *दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम* के तृतीय दिन मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा कंप्यूटर कार्यशाला के प्रथम सेशन में कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गयी। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविन्द वर्मा के द्वारा कुछ सॉफ्टवेयर का डेमो भी दिया गया तथा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के भी जवाब दिए गए। इसके उपरांत द्वितीय सेशन में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनको ऑपरेटिंग सिस्टम, फ़ोल्डर बनाना, शॉर्टकट-की आदि का भी अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राएँ खूब उत्साहपूर्वक इस कोर्स को कर रहे है। संयोजक द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट आदि का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, प्रवीण, नंद कुमार, तनु, लवकुश, डॉली, मंजू, यशोदा,सावेज,शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ियापुर ढाबो व पेय पदार्थों का किया  औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ियापुर ढाबो व पेय पदार्थों की दुकानों व गोदामो का किया  औचक निरीक्षण खाद्य...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!