राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 

Must Read

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


 

लालढांग/हरिद्वार

लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडीखाता में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पहुंचे 84 लोगो के स्वास्थ्य जांच कर औषधि वितरण किया गया और 12 यूनिट रक्तदान जमा कराया गया।

राजकीयआयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडीखाता के चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों को जागरुक करते हुए कहा इस समय बदलते मौसम के कारण नजला जुकाम और बायरल बुखार फैल रहा है इससे बचाव के लिए उन्होंने कहा बदलते मौसम में स्वयं भी व परिवार के सभी सदस्यों को बदलते मौसम में सफाई और खान पान का ख्याल रखने व अधिक पानी पीने और पेय पदार्थों का सेवन करने व डायरिया से बचाव के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया।

 

चिकित्साधिकारी ने बताया शिविर में बदलते मौसम के कारण नजला जुकाम और बायरल बुखार के लक्षण वाले लोगों के स्वास्थ्य की जाँच कर औषधि दी गई। शिविर में 84 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व 12 यूनिट रक्तदान जमा कराया गया।

 

शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडीखाता की सीनियर फार्मासिस्ट शीला चमोली, लैब टेक्नीशियन ,हर्षित सैनी, संजू कुमार, हिमांशु कुमार, अक्षित कुमार सैनी,आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

महाविद्यालय में कार्यशाला के तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की दी जानकारी

महाविद्यालय में कार्यशाला के तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की दी  जानकारी। लालढांग राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में *दस दिवसीय...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!