महाविद्यालय में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला शुरू
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में *दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम*में पहुँचे वरिष्ठ प्राध्यापक सतेंद्र कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा ने 10 दिवसीय कंप्यूटर कोर्स के विषय की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी उन्होंने कहा आज का युग कंप्यूटर का युग है और बिना कंप्यूटर में जानकारी प्राप्त किए आप किसी भी विषय में आगे नहीं बढ़ सकते इसलिए स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है कि आप सभी कंप्यूटर विषय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।
प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा
मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती पूनम सिंह ने द्वारा छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के आधारभूत सिद्धान्त को समझाकर छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर प्रयोगशाला में अभ्यास भी कराया गया ।
इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर कोर्स करके आप वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ सकते हैं एवं कंप्यूटर क्षेत्र में कौशल विकास कर सकते है साथ ही स्वरोजगार प्राप्त करके अपना भविष्य सुदृढ़ कर सकते हैं
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. कुलदीप चौधरी,डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट, शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, रिया, अनुराधा, प्रवीण, तनु,कशिश, शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल,हिमानी आदि उपस्थित रहे।
Must Read




