जंगली हाथी की टक्कर से ट्रैक्टर टूटा किसान हुआ घायल 

Must Read

 जंगली हाथी की टक्कर से ट्रैक्टर टूटा किसान हुआ घायल

किसान ने वन विभाग को प्रार्थना पत्र देकर उचित मुआवजे की मांग 

 

चिड़ियापुर वन विभाग की टीम ने घटना का किया मौका मुआयना पीड़ित को उचित आर्थिक सहायता दिलवाने का दिया आश्वासन

चिडियापुर/लालढांग

 

चिड़ियापुर वन रेंज के अंतर्गत लाहडपुर गांव में खेत में आए हाथी को भगाने गए किसान के ट्रैक्टर पर टक्कर मार कर ट्रेक्टर क्षतिग्रस्त कर दिया हाथी की टक्कर से ट्रैक्टर चालक किसान टीकम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायलावस्था में एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह सवेरालगभग चार बजे टीकम सिंह अपने खेत में घुसे जंगली हाथी को ट्रैक्टर से भगाने के लिए गया तो हाथी ने अचानक टैक्टर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया ट्रैक्टर चला रहे किसान ने बा मुश्किल भाग कर जान बचाई हादसे में किसान टीकमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 किसान के भाई प्रीतम सैनी व ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बा मुश्किल हाथी को खेत से निकाला । घायल किसान को एम्बुलेंस 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले गए।

घायल किसान को उपचार के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है । 

 

  हाथी के हमले से लाहाडपुर के किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से अधिक से अधिक गश्त लगाने की मांग की है। 

 घायल किसान के भाई प्रीतम सैनी ने वन विभाग चिड़ियापुर के रेंज कार्यालय पहुंचकर हाथी के हमले में घायल किसान टीकम सिंह के ईलाज व ट्रैक्टर में हुए नुकसान के लिए उचित आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। 

   सूचना पर वन विभाग चिड़ियापुर रेंज के सैक्शन अधिकारी गौतम राठौड ,वन दरोगा धर्मपाल सिंह रावत, ने वन टीम के साथ पहुँच कर मौका मुआयना किया तथा उन्होंने बताया पीड़ित को वन विभाग के नियमानुसार शीघ्र उचित मुआवजा दिये जाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर दिया गया है। 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गैन्डीखाता में आयोजित सात दिवसीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन

गैन्डीखाता में आयोजित सात दिवसीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन    भाषा समर कैंप में 62छात्रों ने किया प्रतिभाग।    प्रतियोगिता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!