Home हरिद्वार न्यूज बबलू हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार, नाबालिक बेटी को  पुलिस  संरक्षण में लिया 

बबलू हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार, नाबालिक बेटी को  पुलिस  संरक्षण में लिया 

0
173
``

कप्तान नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की स्मार्ट पुलिससिंग

 

बबलु की हत्या की वारदात को मां-बेटी ने मिलकर दिया था अंजाम

 

श्याम पुर/हरिद्वार श्याम पुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा इसी माह की बीती 2मार्च को श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया।

मृतक के भाई राजू द्वारा 2मार्च की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर पूजा व लडकी व एक युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 श्यामपुर पुलिस द्वारा आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी।

 पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया।

 पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड का0 सुदेश खरोला का0 मनमोहन सैनी म0का0 रेशमा सुल्ताना म0का0 माधुरी चालक मोहन सिहं रावत म0हो0गा0 रीना रानी वसीम (सीआईयू हरिद्वार) शामिल रहे।

    श्याम पुर कोतवाली के कोतवाल मनोहर भंडारी ने बताया मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!