Home हरिद्वार न्यूज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष को समर्पित शिविर का...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष को समर्पित शिविर का हुआ आयोजन 

0
335
``

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष को समर्पित शिविर का हुआ आयोजन

 

लालढांग

जनजाति विकास निधि परियोजना के तहत ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। परियोजना के अंतर्गत जनजातीय परिवारों के 200 परिवारों को आजीविका संवर्धन के लिए गाय पालन, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन आदि आजीविका संवर्धित कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी यतिश्वरांनद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।लालढांग क्षेत्र में सिडकुल (औद्योगिक क्षेत्र) खोले जाने के लिए वे लगातार सरकार के सम्पर्क मे है। आयुष द्वारा क्षेत्र वासियों का आर्थिक और सामाजिक विकास की पहल सराहनीय है।

 

विशिष्ट अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कहा कि महिलाओं और जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाना ही सुरक्षित और मजबूत समाज की नींव है। जिसके लिए धरातल पर कार्य किया जाना चाहिए। आयुष संस्था द्वारा एक अच्छी पहल है। आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठी बेरी कमलेश द्विवेदी शफ़ी लोधा, संस्था अध्यक्ष लखवीर सिंह,

संस्था सचिव दलमीर सिंह परियोजना प्रबंधक विपिन कुमार, अंग्रेज सिंह, पवन कुमार, राहुल कुमार ,हेमा नेगी, रेखा, सीमा, उजमा, सुनीता ,ज्योति ,सौरभ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!