Home हल्द्वानी राजू पांडे ने एन यू जे उत्तराखंड का थामा दामन

राजू पांडे ने एन यू जे उत्तराखंड का थामा दामन

0
223
``

राजू पांडे ने एन यू जे उत्तराखंड का थामा दामन

हल्द्वानी

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में मंगलवार को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के स्थानीय और वरिष्ठ पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक में राजू पांडे संवाददाता TV9 भारतवर्ष नैनीताल को नेशनलिस्ट यूनियनऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें यूनियन की पत्रिका उत्तरपथ सौंपकर स्वागत किया,

जिसे पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और प्रेस स्वतंत्रता को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

राजू पांडे   ने नेशनलिस्ट यूनियनऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड के उद्देश्यों और पत्रकार सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पदभार ग्रहण किया,

यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कि श्री राजू पांडे के आने से, विशेष रूप से डिजिटल और जमीनी स्तर के पत्रकारों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा, जो कि मौजूदा चुनौतियों में बेहद जरूरी है।

 

  इस अवसर पर बैठक में बोलते हुए यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने कहा श्री राजू पांडे के आने से यूनियन के बैनर पर पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दया जोशी प्रदेश सदस्य प्रमोद पाल यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित स्थानीय पत्रकार शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!