Home हरिद्वार न्यूज महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन  

महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन  

0
90
``

महाविद्यालय में आपदा प्रबन्धन की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन 

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में बुधवार को आपदा प्रबंधन कार्य शाला के दूसरे दिन समापन दिवस पर लोक चेतना मंच रानीखेत व महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत,प्रभारी प्राचार्य डॉ० सुनील कुमार, मुख्य प्रशिक्षक मनोज कंडियाल ने द्वीप प्रजाल्वित कर किया। 

 

मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा रावत ने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के विषय मे विभिन्न प्रकार के अधिनियमों से अवगत कराया। 

 श्रीमती कुसुम घिल्डियाल ने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित सामान्य जानकारीयॉं दी। 

 मुख्य प्रशिक्षक मनोज कंडियाल ने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। 

कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के संयोजक डॉ० कुलदीप चौधरी ने किया।

  कार्य शाला मुख्य रूप से प्रो. सतेन्द्र कुमार, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप एवं सूरज सिंह लोक चेतना मंच रानीखेत के आशीष शर्मा , श्रीमती ममता थपलियाल, श्रीमती कुसुम घिल्डियाल, दिक्षा शर्मा, छात्र छात्राओं में आरती, तनु, पिंकी, दीपिका, दीपकौर, सोनम,हिमानी, विनीता, प्रिया,यशोदा, मंजू , रिया,सोनिया,अपेक्षा,कशिश, अपेक्षा चंचल,यशोदा,कंचन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!