एन यू जे की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग। 

Must Read

एन यू जे की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग। 

 

पौड़ी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड की पौड़ी इकाई ने भ्रामक खबर प्रकाशित कर यूनियन की छवि धूमिल करने वाले उद्यम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पौड़ी में नामजद शिकायती पत्र सौंपा है। 

 

सोमवार को एनयूजे पौड़ी इकाई के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पौड़ी में कोतवाल को शिकायती पत्र देकर बताया कि रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर निवासी भूपेश छिमवाल द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर इंटरनेट न्यूज पोर्टल, सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से (नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स) के नाम का दुरुपयोग करते हुए झूठी, तथ्यहीन और संगठन विरोधी खबरें प्रकाशित की जा रही हैं।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल से आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किए जाने तथा इंटरनेट मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक व दुर्भावनापूर्ण कंटेंट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पौड़ी इकाई के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह व गणेश सिंह नेगी शामिल रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!