लालढांग में तीन दिवसीय गेंद मेले का हुआ आगाज
लालढांग
लालढांग लोक सांस्कृतिक गेन्द मेला समिति द्वारा सोमवार को मां काली मंदिर मैदान में तीन दिवसीय गेंद मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी द्वारा किया गया।गेंद मेले के पहले दिन क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसमें कबडडी, खोखो और दौड प्रतियोगिता की गई।खो खो प्रतियोगिता अभिनव पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बीच हुई जिसमें अभिनव पब्लिक स्कूल की जीत हुई।कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल रसूलपुर और अभिनव पब्लिक स्कूल के बीच हुई जिसमें सेंट जोसफ स्कूल की टीम विजेता रही।इसी तरह सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कुंवर प्रभा इंटर कालेज व गैंडीखाता होली एंजेल स्कूल के बीच रहा।जिसमें होली एंजेल स्कूल विजेता टीम रही। अभिनव पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बीच भी कबड्डी में सरस्वती शिशु मंदिर विजय रहा।अभिनव पब्लिक स्कूल व ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल के कबड्डी प्रतियोगिता में ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।सौ मीटर दौड़ में प्रथम आदित्य नेगी, मनीष थापा, अर्चित। द्वितीय रजब, अंश गुसाई, आलिम।तृतीय आरभ, अंश चौहान, शौर्य रावत । लोक संस्कृति केंद्र मेला समिति के पदाधिकारी में सदस्यों ने बताया समिति द्वारा मेले को दिव्य व भव्य रूप के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित कराने के लिए समिति दृढ़ संकल्प है ।
मां काली मंदिर के मैदान में आयोजित सोमवार के कार्यक्रमों का सुंदर संचालन सांस्कृतिक गेंद मेला समिति लालढांग के प्रकाश डोबरियाल ने किया इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों में मुख्य रूप से लोकेश नेगी, जयचन्द्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र राजा, सुरेन्द्र सिंह, संजय बिष्ट, संजय नेगी प्रदीप नेगी, राजेन्द्र प्रसाद ,महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Must Read