Home हरिद्वार न्यूज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

0
142
``

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

लालढांग।

राजकीय उच्च विद्यालय टाँटवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भानुप्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों के देश और समाज के प्रति सजग व जागरूक बनाना है। साथ ही साथ ग्रामीणों को भी साफ सफाई और सार्वजनिक सम्पत्ति के रखरखाव के प्रति जागरुक करना है। जिसमें राजकीय इंटर कालेज गैंडी खाता के छात्रों ने बखूबी निर्वहन किया।

शिविर कार्यक्रम प्रभारी योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर कार्यक्रम में 7 दिन तक की गई गतिविधियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता अभियान और साइबर क्राइम आदि की ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया

समापन कार्यक्रम् में ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, रतन भगत , सीताराम,पर्यटन शिक्षक शाहनवाज सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!