Home हरिद्वार न्यूज श्याम पुर पुलिस ने डंपर चालक को नशे की हालत में किया...

श्याम पुर पुलिस ने डंपर चालक को नशे की हालत में किया गिरफ्तार। 

0
165
``

 

श्याम पुर पुलिस ने डंपर चालक को नशे की हालत में किया गिरफ्तार।

लालढांग

गैंडीखाता लालढांग सड़क पर डंपर को चालक नशे की हालत में टेढ़ा-मेढ़ा खतरनाक तरीके से चला रहा था जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को खतरा महसूस हो रहा था वही अचानक डंपर की चपेट में आने से एक ऑटो बाल बाल बच गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा सड़क से गुजर रहे वाहनों से यात्रा कर रहे लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना श्यामपुर की लालढांग पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ कर थाना श्यामपुर ले गई जहां पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है की लालढांग गैन्डीखाता सड़क पर पुलिस द्वारा छोटे बड़े सभी वाहन चालकों का समय-समय पर अभियान चलाकर एल्कोमीटर से चेकिंग चलाकर चेकिंग करनी चाहिए । जिससे इस सड़क पर नशे में वाहन चलाने वाले पर अंकुश लग सकेगा।

 

लालढांग पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र का कहना है डंपर के चालक को हिरासत में लिया गया है जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!