Home हरिद्वार न्यूज हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकाल कर सुरक्षित वन...

हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकाल कर सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुँचाया

0
121
``

हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकाल कर सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुँचाया

लालढांग ।

लालढांग क्षेत्रमें हाथियों का आतंक बना हुआ है हाथियों के झुंड लालढांग गैंडी खाता सड़क पर अक्सर दिखाई देते हैं जिससे इस सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को अक्सर हाथियों के आने जाने की आशंका बनी रहती है।

 

शनिवारको हाथियों के झुंड से बिछड़ कर हाथी का बच्चा कटेबड गांव स्थित गन्ने के खेत में घुस कर गन्ने के खेत में गन्ने को नुकसान पहुंचा रहा था किसानों ने इकट्ठा होकर हाथी के बच्चे को खेत से निकालने की कोशिश की हाथी का बच्चा नहीं निकला सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकालकर वन क्षेत्र में सुरक्षित भगायाहाथी के बच्चे को देखने के लिए भारी हुजूम इकठ्ठा हो गया। वीडियो बनाने वालो की भीड़ लगी रही हैं। चिड़ियापुर वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय शिक्षण अधिकारी गौतम राठौड़ वन आरक्षी सुनील सैनी, सोनू, व अन्य वन कर्मियों में प्रताप सिंह सैनी लक्ष्मण सिंह सैनी सोमनाथ अशरफ जीतू आदि शामिल थे।

 

चिड़ियापुर वन रेंज के क्षेत्रीय सेक्शन अधिकारी गौतम राठौड़ ने बताया वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकाल कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!