अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर NUJ ने किया कार्य क्रम ‘हौसलों की उड़ान’
दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित कर किया सम्मान
हरिद्वार।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड द्वारा दिव्यांगों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित और पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूपतवाला स्थित “स्वामी अजरानन्द अंध विद्यालय” में यूनियन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे 60 से अधिक नेत्रहीन विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य दिव्यांगों को सम्मानित किया गया।
सभी मेधावी विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई कि वे आगामी परीक्षा में भी इस वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर यूनियन द्वारा सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किये गए।
दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन बच्चों ने गीत-संगीत की अनेक मनोहारी प्रस्तुति दी। दृष्टिबाधित प्रिंस और उसके साथियों ने ‘ये वक्त न ठहरा है… गीत की बड़ी प्रभावशाली और शानदार प्रस्तुति दी। जब अवनीश और उसके साथियों के विकलांग दिवस गीत गाया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद एक-एक बाद एक शानदार प्रस्तुतियां हुई।
गौरव तथा विश्व विजय और उनके साथियों ने राम केवट भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। मोहित और विवेक केे मोटीवेशनल भाषण और आर्यन के कविता पाठ ने भी खूब वाहवाही बटोरी। शिवालिक नगर की कु. नीति के नृत्य ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया
विद्यालय से संचालक और अजर धाम के अधिष्ठाता स्वामी स्वयंमानन्द ने विश्व दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि इस संस्थान ने ऐसे नेत्रहीन बच्चों का सहारा दिया है। जिनके मां बाप नहीं हैं। जिनका घर नहीं है जिनके भरण पोषण के लिए कोई नहीं है। संस्था ऐने अनाथ बिन मां बाप के बच्चों को निःशुल्क शिक्षाए भोजन और आवास की सुविधा प्रदान कर उपने पैरों पर खड़ा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वे अपने जीवन के नेत्रहीन और दिव्यांगों के लिए महाविद्यालय की स्थापना करेंगे।
उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि दिव्यांग प्रतिभाओं के कार्यक्रम हमेशा ही प्रेरणाप्रद व ओजस्वी होते हैं। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के बुलंद हौसलों की जमकर प्रशंसा की और भविष्य में उनके आत्मनिर्भर, सफल और सक्षम इंसान बनने की मंगलकामना की। श्री जगदग्नि ने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारों का यह अपनी तरह का विशेष व सराहनीय कार्यक्रम है।
समाजसेवी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग कहा कि विकलांगता शरीर की नहीं मन की होती है। ईश्वर ने दिव्यांगों को सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा विशेष गुणों से विकसित किया है। उन्होंने मेधावी दिव्यांग वि़द्यार्थियों से कहा कि कभी भी खुद को कमजोर मत समझना।
यूनियन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने संस्था ने समाजसेवा के उद्देश्य और दिव्यांगों के संघर्ष के साथ बारह साल से आयोजित हौसलों की उड़ान के बारें में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
यूनियन की अध्यक्ष सुदेश आर्या ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव मुकेश कुमार सूर्या ने किया।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर NUJ ने किया कार्य क्रम ‘हौसलों की उड़ान’ दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित कर किया सम्मान
Must Read

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर NUJ ने किया कार्य क्रम ‘हौसलों की उड़ान’








