Home हरिद्वार न्यूज लालढांग में प्रवीण थापा का हुआ माल्यार्पण कर स्वागत  

लालढांग में प्रवीण थापा का हुआ माल्यार्पण कर स्वागत  

0
143
``

0लालढांग में प्रवीण थापा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

लालढांग

लालढांग चिल्लर खाल सिगड़ी कोटद्वार वन मोटरमार्ग निर्माण कि मांग को लेकर सेंकड़ों ग्रामीणों ने सड़क मार्ग के लिए संघर्षरत प्रवीण थापा का लालढांग पहुंचने पर मिटठी बेरी तिराहे पर माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी ग्रामीण परवीन थापा को खुल्ली जीप में बैठाकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ नारे लगाते हुए सड़क मार्ग से लालढांग गांधी चौक पर पहुंचे ग्रामीण नारे लगा रहे थे।

एक ही संघर्ष एक ही नारा लालढांग चिल्लर खालमोटरमार्ग बने हमारा ,रोड़ नहीं तो बोट नहीं अभी नहीं तो कभी नहीं गांधी चौक पर सभा आयोजित की गयी सभा को विभिन्न वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

ग्रामीणों ने कहा आने वाले विधानसभा के चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है राज्य को बने 25 वर्ष व्यतीत हो गए हैं । सभी पार्टियों ने बार बार क्षेत्र के ग्रामीणों को छला है लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण आज तक नहीं हो पाया है

राज्य के कई मंत्रियों ने इस मार्ग को बनाने का कई बार उद्घाटन कर दिया गया है किन्तु मार्ग नहीं बन पाया

मार्ग निर्माण न होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों आक्रोशित है।

कार्य क्रम में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक संगठन, व्यापार मंडल, महिला मंगल दल, किसान संगठन के प्रमुख रूप से कीर्ति मोहन द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल,ग्राम प्रधान रसलपुर कमलेश द्विवेदी,ग्राम प्रधान लालढांग सुनील बिष्ट, नवीन चमोली, आर0एस0 मनराल, सुरेन्द्र रावत ,विमल डबराल, जयचंद चतुर्वेदी, राजेन्द्र राणा नारायण सिंह रावत, हेमा नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य करुणा रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी, मनजीत पंवार मुन्नी देवी बिशबरदत डोबरियाल सुदन डबराल पुष्पा मनराल , बिमला रावत, नीलम, सुषमा ,देवेश्वरी आदि प्रमुख रूप से थे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!