Home हरिद्वार न्यूज लूट के छह मोबाइल के साथ दो शातिर स्नैचरो को पुलिस ने...

लूट के छह मोबाइल के साथ दो शातिर स्नैचरो को पुलिस ने दबोचा। 

0
164
``

लूट के छह मोबाइल के साथ दो शातिर स्नैचरो को पुलिस ने दबोचा।

हरिद्वार

राह चलते लोगों के महंगे मोबाईल छीनकर फरार हुए स्नेचिंग गैंग के 02 शातिर स्नैचरो को पुलिस ने धर दबोचा पकड़े गये स्नैचरों के पास से 06 मोबाईल फोन पुलिस ने बरामद किए है जिनकी करीब 3 लाख कीमत है दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

 

थाना सिडकुल क्षेत्र निवासी सत्यपाल ने गुरु वार को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि इसी वर्ष की 14 जुलाई को मेट्रो अस्पताल सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसका वीवो फोन छीनकर भाग गए। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

मामले के खुलासे में लगी पुलिस ने बीते कल आइएमसी चौक से नवोदय नगर की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्धों को शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनकी जेब से 06 मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह फोन उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से छीने थे। बरामद फोन में वह मोबाइल भी था जो मेट्रो अस्पताल के पास से 14 जुलाई को छीना गया था। पकड़े गए आरोपियों में प्रियांशु पुत्र निर्मल निवासी हेत्तमपुर, सिडकुल व प्रवेश पुत्र पूर्णचंद्र निवासी पदार्था थाना पथरी जिला हरिद्वार के नाम शामिल हैं।

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक करवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!