Home हरिद्वार न्यूज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखण्ड के अभिलेखों की जांच प्रक्रिया हुई पूर्ण। 

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखण्ड के अभिलेखों की जांच प्रक्रिया हुई पूर्ण। 

0
103
``

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखण्ड के अभिलेखों की जांच प्रक्रिया हुई पूर्ण। 

हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुदेश आर्या की महत्वपूर्ण भूमिकासे अभिलेखों के प्रक्रिया हुई पूर्ण यूनियन के सदस्यों ने कि उनकी प्रशंसा।

हरिद्वार।

 

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (प्रदेश स्तरीय पत्रकार संगठन) के अभिलेखों संबंधी जांच प्रक्रिया शुक्रवार को उप रजिस्ट्रार कार्यालय हरिद्वार में विधिवत पूर्ण हुई। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में एजेंडा रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, रसीद बुक, पिछला आय-व्यय विवरण, फॉर्म जे, फॉर्म झ और सदस्यता पत्रावलियों सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

 

संगठन के व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने पर संघ निरीक्षक ने यूनियन की सराहना की, साथ ही कुछ उपयोगी सुझाव भी दिए, जिन पर आगे अमल किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक त्रिलोकचंद भट्ट के नेतृत्व में हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुदेश आर्या ने अभिलेखों के संधारण एवं जांच प्रक्रिया को पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षक ने बताया कि वे कई सप्ताह से निरंतर इस कार्य को सम्पन्न कराने में जुटी रहीं और आज तीसरी बार श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचीं। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही संगठन ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

 

हरिद्वारजिला अध्यक्ष सुदेश आर्या के यूनियन के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिए उनके अथक प्रयासों की यूनियन के सभी सदस्यों ने प्रशंसा की है

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!