सार्वजनिक स्थानो पर छलका रहे थे जाम पुलिस ने24व्यक्तियों का किया चालान 15 सीज किये वाहन।

हरिद्वार
थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 24 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में किए चालान व 15 वाहनों को किया गया सीज*

*SSP* हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, उपरोक्त क्रम में थाना सिडकुल पुलिस के उप निरीक्षक महिपाल सैनी उप निरीक्षक अनिल बिष्ट महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर व चेतक पुलिस के साथ सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों के आसपास सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 24 व्यक्तियों के विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 6000/-* संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेगा न शराब पियेगा।सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 24 व्यक्तियों का सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीकरहुडदंग करने पर चालानी कार्रवाई कर 6000 रु शुल्क वसूल किया गया व15 वाहनों को भी सीज किया गया उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




