काग्रेंस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम गैन्डीखाता में हुआ आयोजित

Must Read

 काग्रेंस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम गैन्डीखाता में हुआ आयोजित

लालढांग/हरिद्वार

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गैंडीखाता में संधू पैलेस में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के केंद्रीय ऑब्जर्वर जी. रुद्रा राजू का पार्टी कार्यकर्ताओं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सम्मान किया उन्होंने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण भारत में संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में लालढांग क्षेत्र सहित हरिद्वार ग्रामीण में भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर जिला व ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुपमा रावत ने दावा किया कि वर्ष 2027 में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस पिछली बार से भी अधिक बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ता चुनावी मोड में हैं तथा घर-घर जाकर कांग्रेस की अलख जगाने का काम कर रहे हैं। साथ ही सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता में बैठे लोग केवल अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लालढांग को हरिद्वार ग्रामीण का सबसे पिछड़ा क्षेत्र बताते हुए कहा कि मेरे द्वारा लगातार क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।

कार्य क्रम में मुख्य रूप से राजपाल बिष्ट, ऑब्जर्वर सुनीता प्रकाश, पीसीसी ऑब्जर्वर हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी, शमशेर भडाना और ब्लॉक अध्यक्ष जगमोहन आर्य, नजर हसन अंसारी, हकीमुल्लाह उस्मानी, शैलेंद्र पाठक, सुरेंद्र सिंह नेगी, साबिर अली अंसारी, हेमा नेगी, कल्पेश्वरी देवी, हेमराज सिंह, युसूफ, विजेंद्र सैनी, प्रताप सिंह लिंगवाल, भारत सिंह, नंदराम पाल व वीरेंद्र नेगी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!