पत्रकारों ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक श्रीमती अनुपमा रावत का मंगलवार को जन्मदिन पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
लालढांग
गैंडी खाता में मंगलवार को आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान रिपोर्टिंग करते हुए क्षेत्रीय पत्रकारों को हरिद्वार ग्रामीण विधायक का जन्मदिन होने की जानकारी मिली जन्मदिन की जानकारी मिलते ही इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने माननीय विधायक के जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं विधायक अनुपमा रावत द्वारा अपने जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए सभी क्षेत्रीय पत्रकारों का आभार जताया तथा उन्होंने पत्रकारों से कहा पत्रकारों को क्षेत्रीय जनहितके मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उठाते रहना चाहिए तथा कई बार कुछ ऐसी समस्याएं रह जाती हैं जो जन् प्रतिनिधियों के संज्ञान में नहीं आती जिन्हें पत्रकारों द्वारा खबरों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों पहुंचती हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से राहुल शर्मा, अनिल शर्मा ,मुकेश कुमारसूर्या , धन सिंह बिष्ट आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
Must Read

हरिद्वार ग्रामीण विधायक श्रीमती अनुपमा रावत का मंगलवार को जन्मदिन पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।


