हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने सीएसआर फंड से राजकीय विद्यालयो का सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया।
हरिद्वार, हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने सीएसआर फंड के माध्यम से राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय में विद्यालय भवन सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया जिसकी जिम्मदारी आदर्श युवा समिति को सौपी गई।
कम्पनी के मानव संसाधन प्रबन्धक जितेन्द्र दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भवनों का नवीनीकरण नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ बच्चे उत्साहपूर्वक शिक्षा ग्रहण करें और अपने सपनों को साकार करें।
इस अवसर पर आदर्श युवा समिति अध्यक्ष लखबीर सिंह ने कहा कि समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास प्रशंसनीय है। इससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। कहा कि विद्यालयों में कक्षाओं का सुधारीकरण, एमडीएम शेड का निर्माण, बिजली की फिटिंग, पलस्तर कार्य, फर्श पर कोटा पत्थर लगाने का कार्य, शौचालय, चारदीवारी, पेंटिंग एवं बाला पेंटिंग कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर कम्पनी कि ओर से रुचि, विनित, प्रधानाध्यापक योगेश चैहान, मनोज, प्रियंका यादव, उदयभान, अंग्रेज सिंह, नितिन बड़ोनी, पवन सैनी, विपिन सिंह, रेखा रानी, विजया, राहुल, रंजन, आदि उपस्थित रहे।
हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने सीएसआर फंड से राजकीय विद्यालयो का सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया।
`