Home हरिद्वार न्यूज हरिद्वार-बिजनौर पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक श्रावण कांवड मेला को लेकर बनाई...

हरिद्वार-बिजनौर पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक श्रावण कांवड मेला को लेकर बनाई साझा रणनीति

0
134
``

हरिद्वार-बिजनौर पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक श्रावण कांवड मेला को लेकर बनाई साझा रणनीति

श्यामपुर/हरिद्वार    ।

आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु रविवार को थाना श्यामपुर क्षेत्र के पिनाका होटल में हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के बीच अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में की गई।

बैठक में हैवी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारण, प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन, अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग, भीड़ प्रबंधन, डीजे संचालन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय पर भी सहमति बनी।

 

बैठक के उपरांत दोनों जनपदों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर श्री गौतम राय, सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ आकांक्षा गौतम, सीओ भूपेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष श्यामपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा बिजनौर पुलिस के अधिकारियों को गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!